illi
गुरुवार, 5 दिसंबर 2024
मंगलवार, 3 दिसंबर 2024
सोमवार, 2 दिसंबर 2024
बहन के यहां फंक्शन था 28 को । 29 बाद से ठंड लगी है । मीकू को भी ।
अब जाकर थोड़ा रीलीफ है । शरीर बहुत कमजोर है ।
ऐसे ऊपर से दिखता है मोटा ,अंदर से कमजोर है ।
.....
सुबह कुआं पूजन था । रात को कान्हा नाइट थी । सब भजन मनपसन्द ।
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
छाप तिलक सब लीनी
दमादम मस्त कलंदर
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए
...
एक नया भजन सीखा
तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना
बहुत मजा आया सुनकर। और भी अन्य।
...
भक्त ये फरियाद करता है कि उस पर कृपा हो जाए। पर मेरे जैसे इने -गिने अपने मन के भाव कैसे व्यक्त करें ,जिन पर कृपा हो चुकी है ।
थैंक्स गिविंग में वे तो यही गाएंगें-
तीन बाण के धारी ने तीनों बाण चलाए हैं
मुश्किल में था दास तेरा, प्रभु जल्दी आयें हैं ,
हारे के सहारे मेरे हारे के सहारे,
हारे के सहारे ने , मेरी हार हराई है ।
पुनश्च- पाठक तीन बाण से सम्यक ज्ञान ,दर्शन, चारित्र समझें । वैसे ये चार होते हैं ।सम्यक तप भी होता है । पर गुरुजी कहते थे -तीन संख्या ज्यादा चलती है । त्रि रत्न कहते हैं इन्हें ।
....
मंगलवार, 26 नवंबर 2024
अबकी बार हमारे यहां श्री ज्ञान मुनि जी महाराज का चातुर्मास हुआ था , तो यह बात मेरे लिए कई मायनों मे फलदाई रही है ।
सभी प्रकार के पुरुषों* में , जिनमें पत्रकारिता ,साहित्य, कला, फिल्म ,राजनीति से जुड़े लोग हैं - मीडीया के जरिये हम उन्हें , और उनके जीवन को देखते हैं ।
सबका कार्य अपनी अपनी जगह हैं ,
अपनी रूचि के कारण अब मुझे धार्मिक पुरुषों के प्रयत्न देखकर विशेष प्रसन्नता होती है ।
आश्चर्य की बात भी है । वर्तमान समय किस हद तक उनकी चर्या के प्रतिकूल है । फिर भी वे एक सिपाही के - से अनुशासन और निष्ठा से लगे ही रहते है । हैरानी है ।
पहली बार मुझे कर्म करने की अनासक्ति की शक्ति का अनुभव हुआ। ...
*इनमें इन क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भी है ।
