शुक्रवार, 31 मार्च 2023

कल प्रभात जी की वाॅल पर मनोहर श्याम जोशी पर उनके स्मरण पढ़े । वे वैसे भी लिखते रहते है । अबकी बार शायद पुण्यतिथी का मौका था ।

पढ़कर अच्छा लगा । सभाओं-संस्थाओं की महनीय औपचारिकताओं से दूर कोई निजी तौर पर अपने प्रिय लेखक को इस तरह याद कर सकता है ,हृदय की प्रेरणा से की गई ऐसी छोटी -छोटी बातों मे कितनी विलक्षणता पैदा हो जाती है ।

मै भी लिखूंगी कभी ,पंजाबी लेखक कुलवंत सिंह विर्क की कहानियों पर । बहुत पहले के बनाए हुए नोट्स रखे है । मै सोचती थी कि अब तो वह चेतना-संवेदना पुरानी हो ली ,जो इनके लेखन मे  प्रकट हुई है । देखते हैं ।

बुधवार, 29 मार्च 2023

मंगलवार, 28 मार्च 2023

आत्मसंशय ,आत्मधिक्कार ,सद् मूल्यों पे अविश्वास , अपने पर ही अविश्वास- ये सब झेलते है आप जब आपका पाला एक रुग्ण किस्म की धृष्टता से पडता है ।

मै तो कब की खत्म हो जाती अगर मुझे गुरू और महावीर वाणी की शरण न मिलती तो ।

मै यूं ही नाम नही लेती हूं । उनकी कृपा को मैने हर कदम पर महसूस किया है । 

उन्हीं की कृपा से अब मेरे लिए सब ऋतुएं एक सी आनन्ददायी हो गई हैं ।

...

हिन्दी मे जब कोई कहते हैं -गैस लाइटिंग, टॉक्सिक बिहेवियर , तो सुनकर  हँसी आ जाती है ।मन मे कहती हूं - ये जानते ही क्या हैं ।

बट ! ठीक है ।सब की अपनी अपनी यात्रा है ।मंजिल के एक पडाव को पार करने वाला ,चलते हुओं को तो जज नही करता ।

....

मैं भी चल ही रही हूं ।

...



रविवार, 26 मार्च 2023

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

भारत मे जजों को भी हिन्दी आलोचना के विषय शब्द शक्ति,अलंकार वगैरह का अध्ययन करना चाहिए। 😶

हिन्दी के वरिष्ठ आलोचक सुधीश पचौरी का गगन गिल की रचनाशीलता पर एक बेहतरीन लेख है । 

 ****

ऐसा लगता है एक अंतराल मे बहुत सी चीजें वापिस-वापिस रिपीट होती रहती हैं । शायद इसी को संसार चक्र कहते हैं । हे प्रभु ! 

****

शास्त्र की स्वाध्याय ही है जो मुझे फिर से तरोताजा कर देती है ।

****


 


बुधवार, 22 मार्च 2023

 आज दोपहर बाद से कई गाने मन मे आ रहे है ।

यार बिना चैन कहाँ रे...

मेरे दिल मे आज क्या है ....

 मै से मीना से ना साकी से  ....

एक भजन भी है -हे मुरलीधर। हे दामोदर !😊

  कुछ लोगों के मन का लेवल मैच हो जाता है ।राजामौली (उनकी फिल्म के गाने ने ऑस्कर जीता है 😊) की इसी फिल्म मे रामचरण और जूनियर एन टी राव मे ऐसा ही लेवल देखने को मिलता है । वे दोनो कभी मिले नही पर एक बच्चे को बचाने मे उनका तालमेल ऐसा है कि जैसे कब से एक दूसरे को जानते रहे हों ।

इसी मे आगे रामचरण पुलिस ऑफिसर के रूप मे भीड़ मे से प्रशासन के अपराधी को निकाल कर लाता है । 

यह सीन कितना प्रभावशाली है । इसकी सिनेमैटिक प्रेजेंस ।

 कहानी का लेखक क्या  ही लिख देगा। " वह चीते की तेजी से घुसा और देखते ही देखते फलां को निकाल लाया । भीड़ मे खड़े लोग बुत बने देखते रह गए "।

यह सीन देखते हुए मै यही सोच रही थी ।पहले देखी थी ।अब तो मै ना के बराबर फिल्मे देखती हूं ।

























मंगलवार, 21 मार्च 2023

Today I hv conducted a very tiny survey on fb friends wall,whose comments were open .

It is fill up .

Answer the blank - movement of a ----.

Anybody can answer .what comes first word in your mind when you hear movement of a ----

***

Kids exams are over . Huhhhh..

***


रविवार, 19 मार्च 2023

महावीर वाणी -2 - यात्रा और अंतरयात्रा

कैमरा पर्सन महक जैन के सौजन्य से -
19-3-23-  रविवार 
परिचय चरण -उत्तराध्ययन सूत्र-2

 शुरूआत में आवाज थोड़ी कम है ।बाद मे ठीक है। 

*****
Kids argue me -what is the use of this type of videos .no body wants to watch this kind of stuff. If you want to be popular, make entertaining stuff. It is waste of time .you are wasting your energy. You keep occupied in these things.so on .

😊

बहुत साल पहले की बात है ।तब बच्चे बहुत ही छोटे थे ।मम्मियों की लाइफ की टाइमलाइन बच्चों की टाइमलाइन से जुड़ जाती है ।...

तो शाम को उन्हे पार्क  मे ले जाती थी । वही एक बार एक लेडीज बात करते हुए कहने लगी कि हमे तो पता ही नही था कि माँ -बाप भी मरते हैं ।

यह उसकी बहुत शोक मे कही गई बात थी ।

*******

मैने एक कहानी लिखी है । अभी कच्ची है ।वह चाइल्डहुड ट्राॅमा पर है । पता नही कब फाइनल करूंगी । बहुत सी कहानियां कच्ची लिखाई मे रखी है  ,सालों से ।

********

सोमवार, 13 मार्च 2023

ज्ञानी की परवाह

संत के लिए दो उपमा आती हैं -नवनीतादपि कोमल ,वज्रादपि कठोर ।
जबकि कोमल पक्ष की जयकार है , कठोर पक्ष की गम्भीरता की सर्वत्र उपेक्षा है ।
यही संसार है ।
गुरुदेव सेठ जी महाराज अपने भाई और गुरुभाई की जाती हुई अर्थी को देखने के लिए भी नही उठे थे । ये दोनो सगे भाई भी थे और एक ही गुरु के पास दीक्षित होने के कारण गुरुभाई भी थे ।76 साल का साथ था ।  
हैं न रोंगटे खड़े करने वाली बात। 
.....
ज्ञान के प्रति समर्पण ऐसी ही चीज है ।
......
हम तो क्या खाकर उन जैसा होने की सोच सकते हैं । पर इस आदर्श की सम्यकता को झुठला दें , यह गलत है । 
Ps : मुझे तो ऐसी बातें लिखते हुए भी डर लगता है । कहीं मैं ज्यादा ज्ञान तो नही झाड रही । लेकिन यह ठीक भी है कि आप पक्के तौर पर मेरे अलगपने को जान लो ।  
दफा कर दो मुझे  । I ll be most happy .🙂

रविवार, 12 मार्च 2023

एक बेसिक समझ की बात है ।  दुकानदार ग्राहक से कहे -ये सामान नही देना या  ग्राहक दुकानदार से कहे -ये सामान नही लेना ,तो कोई नही पूछता -क्यों। 

क्या ये बात सभी क्षेत्रों पे लागू नही है ।

फिर भी कोई किसी की हुज्जत को झेले तो कहना पडेगा -बन्दे ने बहुत लिहाज की है ।

*****


शनिवार, 11 मार्च 2023

 महावीर वाणी वीडियो सीरीज बनाने का लक्ष्य :

 यह  प्रोडक्ट नहीं है |  

यह फ्रेंड्स के लिए है | यह दिखाने के लिए कि मैं उनसे कहां से अलग हूं  |  

इसका तीसरा लक्ष्य है कि महावीर वाणी का प्रसार | जो कि मेरा एजेंडा ही है  |मेरा यह बहुत ही पक्के तौर पर  मानना है कि  जीवन का जो भी समाधान है ,इस वाणी के अंदर है | जरुरत है जानने की | अपने अपने हिसाब से , जिसे जो बात समझ में आए |

इसके अंतर्गत 5-6 विडिओस बनेंगे |उम्मीद है उसमे सारी बात आ जाएगी |

ps ; अभी मन ठीक नहीं है | पर फिर मैं जब पुरुषों को देखती हूं कि किस तरह वे असंभव लक्ष्यों की ओर लगे रहते है , तो कुछ ऊर्जा मुझमे भी आ ही जाती है | 

😊 और सब पुरुषों मे श्रेष्ट महावीर स्वामी जी जिन्होंने संसार से मुक्त होने के लक्ष्य का बीड़ा उठाया और पार हुए  |

गुरुवार, 9 मार्च 2023

महावीर वाणी -1


कैमरा पर्सन महक जैन के सौजन्य से -
9-3-23- वीरवार 
परिचय चरण -उत्तराध्ययन सूत्र-1

अभी यह प्राॅपर नही है । कैमरा हिल रहा है । फाइल अपलोड करने के लिए कम्प्रेस भी करनी पड़ी । बट ठीक है । 
जैसा करना आया उस तरह से ,सहजता से , करने की कोशिश की है ।



गुरुवार, 2 मार्च 2023

महावीर वाणी

Years ago we were called by my daughter school principle on some pretty context . I was giving my silly clarification. Bla.bla.bla.  

she heard it patiently and said 

"One out three chance of forgiveness is spent ".

Gosh! 

राहुल गांधी जी की कैम्ब्रिज  स्पीच -wow, superb .

जल्द ही मै लिखने की यह सेग्मेंट शुरु करूंगी  ।

Happy reading.