सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

मेरे लिए तो पहली और आखिरी शरण जैन धर्म ही है । मुझे ऐसी जगह क्यों रहना चाहिए जहां मै अपने विश्वासों के लिए लोगों की कठोर निगाह/वचन सहन करूं ।
रूपए के लिए - नही
फेम के लिए- नही 
डर से - नही  

अगर अनुकूलता हो तो क्या-
विज्ञप्ति के प्रचार-प्रसार के लिए- (आपको आश्चर्य होगा ) इसका उत्तर भी है नही ।
इस मार्ग पर चलने वाले के लिए यह एक मजबूत लालच हो सकता है ।पर इसका उत्तर भी है नही ।
...

इसके प्रकटीकरण का असल तरीका तो वही है जो प्रकट हो चुका है अर्थात बिना किसी पूर्व योजना के , एक स्वतः घटित चीज के रूप में । 
इसके बदले मे लिया -दिया नही होता ।

कहते है मैजिक का फार्मूला मिल जाए तो वह मैजिक नही रहता ।

फिर भी हम लगे हुए थे तो यह एक आपसी सद्भाव की बात थी ।
 बस । इससे ज्यादा कुछ नही ।
...

My best wishes to you.
...
पहले यह एक अकैडमिक प्रोग्राम था , फिर इसका रुप बदल गया । बट मेरे लिए तो यह शुरुआत से ही धार्मिक-आध्यात्मिक यात्रा रही है । मैने भी बहुत कुछ सीखा है आप लोगों से ।
...
अभी जितनी उम्र चल रही है , 4-5 साल मे तो नानी बनने का नम्बर आ जाएगा । वैसे तो जिंदगी का कुछ भरोसा नही , फिर भी अनुमान से बीसेक साल और होंगे ।
मनुष्य की एकमात्र जिम्मेवारी है वह अपने सम्यक ज्ञान की रक्षा करे ।बाकी चीजें समय ,अवसर , साथ पर छोड़ देनी चाहिए। 
...

रविवार, 29 अक्टूबर 2023

 कवियों ने कहा शरद पूर्णिमा। पब्लिक बोली-सर्दी-जुकाम। 😊

....

हमारे यहा एक सेमिनार हो रहा है ।गुरूदेवों के सानिध्य मे ।विषय है -जैन जीवन शैली -उपासक दशांग के परिप्रेक्ष्य मे ।


सोमवार, 23 अक्टूबर 2023

मेरी नही , महावीर वाणी की मेरी समझ (जो भी , जितनी भी )का आदर है ।

मुझे तो गुरुदेवों ने और महावीर वाणी ने बचा लिया ।

....

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

 आचारांग (दिसम्बर 2020) पढने के बाद पृथ्वी , जल आदि के प्रति सचेत भाव बढ़ा है । पहले नही था । 

कहने का अर्थ यह है  पहले विचार के तौर पर तो था मगर हमे आचरण मे ढ़ालना है , बल्कि आचार को इस तरह चुनाव करना है कि यह विचार सामने रहे , यह सचेतनता बिल्कुल नही थी ।

शुरुआत मे तो मन की आकांक्षाए ऊंची थी । ब्रांड बनाएंगे टाइप

 ...

अब मन के वे अंहकार मन्द पड़ गए हैं । अच्छी बात है । यही गुरु कृपा की बात है ।  😊

...


मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

जब एक पूर्ण विश्वसनीय मार्ग पर धीरे धीरे चलकर , अपने हर भय का सामना करते हुए हम इस ज्ञान तक पहुँचे हैं कि पृथ्वी,  जल आदि मे जीवन है ,

तब मनुष्य के रूप मे हमारी महत्वाकांक्षाओं की सारहीनता बड़ी प्रत्यक्ष हो जाती है ।

मन की गति ऑटोमेटिकली स्लो हो जाती है । 

खुद को प्रूव करने का अंहकार भी मंदा पड़ जाता है । (और कितना प्रूव करें । कितने सफल होवें ! )

मुझे तो गुरुदेवों ने और महावीर वाणी ने बचा लिया !

(अरे !असली कार्य तो इनकी रक्षा का है । वह तो अपनी सीमा मे हम कर ही रहे हैं , जैसा हमारा आज का जीवन है ।फिर क्या घबराना !

एक कार्य विमर्श का है । वह भी जैसे तैसे चल ही रहा है ।)

....

बाकी हम रूक नही गए हैं । हम चल रहे हैं । अपना काम , अपनी स्पीड मे कर रहे हैं ।

....

देखते है आगे क्या दिशा रहती है ।

...

 


सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

आज गुरूदेव तपस्वीराज श्री बद्रीप्रसाद जी म का संथारा दिवस है । गुरूदेव तपस्वीराज श्री बद्रीप्रसाद जी म की जय !

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

अगर मै उच्च शिक्षा के माध्यम से यहां नही आती , तो अपनी निजी रुचि से मै अवश्य बुटीक खोलती ।
मुझे बहुत शौक रहा है ,सिलाई-कढाई का ।
.
अब तो आंखे बहुत कमजोर हो गई  है ।
दूर की रोशनी का 3- 3.5 नं है ।पर चश्मा लगाना पसंद नही । टुंई
....

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

अब तो हमारे यहां गुरुदेव जय मुनि जी आदि ठाणे 6 आने वाले हैं ।

^ आदि ठाणे 6 का अर्थ है total 6 संत


गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

 मेरे घर के सामने एक पेड़ है । इस सीज़न मे उस पर ,सूखे से , कोई चीज से भर जाता है ।

मुझे ज्यादा नाॅलेज नही है । 

इस पर तोते टवें टवें का ऐसा शोर मचाते है । राम !राम! । हर साल। ये एकदम सीध मे उड़ते हैं ।

यह ऋतु पक्षियों को भी भाती है ।

नही तो पूरे साल कौवे की आवाज ही आती है ।

बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

Today I read D'Souza poems on avinash mishra fb post. And almost unconsciously I imagined those poems being recited in actor Lillet dubey'voice.

May be her texture of voice can do justice to the serious, loneliness of these poems . 

... and may be her sparkling face can reflect the free,carefree spirit of the actor/poet simultaneously. 

😊 

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

रविवार, 8 अक्टूबर 2023

अभी तो सर्दी कुछ नही हुई,  बट अभी से धूप मुझे ऐसी लगने लगी है कि रोटी पे बहुत सा मक्खन रखकर खाने के समान! 

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

 मुझे लगता है , मै हमेशा से एक खुशमिजाज,  मनमस्त बच्ची रही हूं ।मुझे सिर्फ एक ही टेन्शन रही है कि जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है ,वे निराश न हो ।

शायद यही कारण है कि बाद मे मै संत -धारा से जुड़ी।क्योंकि यह भी तो एक प्रसन्नता  की बृहत्तर धारा है । वैराग्य को लोग नेगेटिव सेन्स मे समझते है ।

कुछ दुख होगा , जो उधर गए। 

कुछ अभाव होगा ।इत्यादि 

बहुत हद तक तो इन बातों मे सच्चाई भी है । आखिर बहुजन-समर्थित राग रंग रंजित संसार मार्ग को छोड़कर कोई यूं ही तो नही आ जाएगा ,एक रूखे -सूखे मार्ग पर ।क्या लड्डू -पेड़े बँट रहे है यहाँ ।

मै कहती भी थी यह बात कि इस मार्ग पर आने के लिए संसार का विकर्षन नही , मार्ग का आकर्षण होना चाहिए। 

और देखिए!  जिन खोजा , तिन पाइयां । मुझे गुरूदेव मिल गए।

-कल सुशोभित की पोस्ट पढ़कर  

...

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

गांधी जी की जीवनी पहली कोर्स से इतर किताब थी जो मैने खरीद कर पढ़ी थी ।इंग्लिश में ।1997 में ।पढ़कर लगा 'वाह ! कैसी अद्भुत किताब है ।इसमे कैसी कैसी बातें कैसे ढंग से कही गई हैं । बहुत संतोष हुआ था मुझे । (पूर्व पोस्ट का अंश)

 अब आगे -

यह किताब मैने गुरुदेव रामप्रसाद जी म की प्रेरणा से खरीदी और पढी थी । मात्र 20रु की ।

अरे! इतनी बढ़या किताब है ।वो भी इतनी कम कीमत मे ।

उस समय मुझे पता नही था कि यह कम मूल्य मे उपलब्ध कराई गई है ।😊


रविवार, 1 अक्टूबर 2023

कल हम तिजारा जी गए थे ।बहुत दिनो के बाद सब लोग गए थे । 

आते हुए यह चौक दिखा था । वहां तो खींची नही । यह फोटो इन्टरनेट से निकाली है ।

जहां एक शेर की शक्ति और गाय की करूणा मिल जाती है , वहां महावीर की अहिंसा का सर्कल पूरा हो जाता है / प्रकट हो जाती है ।

यह प्रतीक मैने अनन्तचतुर्दशी के अवसर पर निकाले जाने वाली शोभा यात्रा मे भी देखा है ।

परम्पराएं किस तरह सत्यों को सहेजती हैं , यह देखना भी एक आश्चर्य है ।

मेरा पहले से मन था कि मै यह बात शेयर करूं ।पर मेरे पास फोटो नही थी। कल मैने यह मूर्ति देखी तो सुखद आश्चर्य हुआ।