सोमवार, 24 जुलाई 2023

राहुल गांधी जी के वीडिओ-6

स्मृति के आधार पर-

राहुल गांधी जी का वैष्णो देवी की यात्रा का वीडियो देखा था। बहुत साल पहले की बात है ।इस वीडियो में रास्ते में  एक हिंदू श्रद्धालु की बातचीत दिखाई गई  है, इसमें वह आदमी कह रहा है- वैष्णो देवी माता ने बुलाया है राहुल जी को  दर्शन करने के लिए।इसलिए वे जा रहे हैं । नहीं बुलाया होता तो नहीं जा सकते थे ।

जो लोग भी वैष्णो देवी माता की दर्शन करने जाते हैं उनमें यह एक सामान्य विश्वास है ।हम भी तीन बार गए हैं। 

अच्छा! श्रद्धालु इस विश्वास से जुड़ी कहानियां नहीं बताना भूलते। जब हम गए थे ।एक व्यक्ति ने हमें यह बताया था कि  एक डेढ़ सौ किलो का आदमी पैदल चला गया उसे कुछ नहीं हुआ- क्योंकि माता ने उसे बुलाया था ।

और एक पतला सींक सा आदमी जिद कर रहा था मैं जरूर जाऊंगा रास्ते में ही हार्ट अटैक हो  गया । इसलिए वापिस उतारना पड़ा - क्योंकि माता ने नहीं बुलाया था। 

हम उनकी बातें सुनते रहे ।हमारे पास इन बातों की पुष्टि का उपाय था ?

कुछ बातें किन वजहों  से याद रह जाती हैं कोई नहीं जानता।  यह वीडियो मुझे उस श्रद्धालु की मासूमियत की वजह से याद रहा।

 ओह ! ये श्रद्धालु कितने मासूम होते हैं -मेरे मन ने कहा ।

और कितने वल्नरेबल भी-मेरी बुद्धि ने कहा ।

*****


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें