रविवार, 14 जनवरी 2024

आज मकर संक्रांति है ।

गुरुदेवों की परम्परा में , संक्रांति सुनाने की परंपरा है।

'संक्रांति सुनना' शुभ माना जाता है। जब मैंने पहले इसके बारे में सुना था तो मुझे बहुत अचरज हुआ था। क्या होता है संक्रांति सुनना। हो सकता है इस दिन कोई पवित्र पाठ या कहानी या इस दिन से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण मान्यता होगी । मैंने ऐसे समझा था। 

 ऐसा कुछ नहीं है।

 'संक्रांति सुनाना' का अर्थ है की गुरुदेव अपने मुखारविंद से ये कह देते हैं कि आज मकर संक्रांति है । वार बता देते हैं ।तारीख बता देते हैं ।महीना बता देते हैं ।  बस ।  इसे ही संक्रांति सुनाना कहते हैं।

लोग बहुत दूर- दूर से आते हैं, अपने स्नेही गुरुदेवों के पास संक्रांति सुनने के लिए।😊#BJNY 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें