# भारत जोड़ो यात्रा आज पूर्ण हुई । इतने बड़े लक्ष्य को लेकर चली इस यात्रा ने लोगों के दिलों मे एक अमिट छाप छोड़ी है । ये बहुत बड़ी बात है ।
आज गांधी जी का स्मृति दिवस भी है। fb पर वीडियो देखे । बारिश देखकर लगा आसमान रो रहा है ।....मगर यात्रा के सुखद, सकुशल समापन पर मन तो प्रसन्न था ।पर फंक्शन ऐसा था कि ....।
अंय....ये क्या....
अगला वीडियो बर्फ का । कैप्शन थी -शीन मुबारक। गूगल किया ।कश्मीर मे बर्फ गिरने को लोग शुभ मानते हैं ।
...ओह ....कितनी अद्भुत बात है यह ।
हम मैदान वालों की सोच से भी परे।....
क्या यही उस निराकार शक्ति का रहस्यमय अवलोकन नही है । हम अपनी सीमित समझ में जिसे 'रंग में भंग होना समझते हैं , वह उस बात में भी शुभ का इशारा दे जाता है ।
बधाई ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें